कब है गीता जयंती 2025, जानिए क्यों खास है यह दिन?

Geeta Jayanti 2025: गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे। इस कारण इसी दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

Geeta Jayanti 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस कारण इस दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ही हिंदू धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक भगवद्गीता का अवतरण हुआ था। कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो दिव्य ज्ञान दिया, वही गीता आज भी जीवन की हर समस्या का समाधान देती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में गीता जयंती कब है?

गीता जयंती 2025 कब है

गीता जयंती 2025 कब है

गीता जयंती 2025 की तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 1 दिसंबर 2025 को पड़ रही है। एकादशी की शुरुआत 30 नवंबर की शाम 9:29 बजे से होगी और 1 दिसंबर की रात 10:47 बजे तक रहेगी। इस दिन व्रत रखने वाले सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर गीता पाठ शुरू करते हैं। पूजा का सबसे शुभ समय सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक रहेगा। यदि आप घर पर पूजा कर रहे हैं, तो उत्तर-पूर्व दिशा में श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करें और तुलसी पत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही गीता का पाठ करें।

End of Feed