Gayatri Jayanti 2025: गायत्री जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, चालीसा और आरती सबकुछ यहां जानें

Gayatri Jayanti 2025: गायत्री जयंती, मां गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है, जो वर्ष 2025 में 6 जून को निर्जला एकादशी के दिन ही पड़ रही है। इस दिन को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है क्योंकि यह आध्यात्मिक जागरण और ब्रह्मज्ञान का प्रतीक है।

Gayatri Jayanti 2025: हिन्दू धर्मग्रंथों में मां गायत्री को चारों वेदों – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद – की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। इसीलिए उन्हें ‘वेदमाता’ कहा जाता है। गायत्री जयंती के दिन भक्तगण पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से माता की पूजा करते हैं। इस दिन विशेष रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है और गायत्री चालीसा का पाठ और गायत्री आरती का गान कर मां की कृपा प्राप्त करने की कामना की जाती है। यहां आप जानेंगे गायत्री जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती और चालीसा।

गायत्री जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त (Gayatri Jayanti 2025 Date And Time)

6 जून 2025 को गायत्री जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

End of Feed