Ganga Saptami 2026 Date: गंगा सप्तमी कब है , और क्यों मनाई जाती? जानें पूजा शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2026 Date (गंगा सप्तमी कब है): सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का पर्व एक विशेष स्थान रखता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। आइए जानते हैं कब और क्यों मनाई जाती है गंगा सप्तमी और जानें इसके पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि?

Ganga Saptami 2026 Date (गंगा सप्तमी कब है): सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ने पृथ्वी पर अवतरण किया और उनके पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया। इसी पावन घटना की स्मृति में हर साल गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन गंगा स्नान करना काफी पुण्य फल देने वाला होता है। इसलिए आपको इसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Ganga Saptami 2026

गंगा सप्तमी 2026

गंगा सप्तमी 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। दृक पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में यह सप्तमी तिथि 22 अप्रैल की रात 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और 23 अप्रैल की रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। चूंकि सनातन धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए गंगा सप्तमी 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मनाई जाएगी।

End of Feed