Ganga Dussehra 2024 Upay: गंगा दशहरा पर करें ये खास उपाय, मुक्ति के खुलेंगे द्वार

Ganga Dussehra 2024 Upay: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इस दिन गंगा घाट पर मेले का आयोजन किया जाता है। गंगा दशहरा पर कुछ खास उपायों को करना लाभकारी होता है। आइए जानें गंगा दशहरा पर किन उपायों को करना चाहिए।

Ganga Dussehra 2024 Upay: गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 16 जून 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा के जल में स्नान करने से और उनकी विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन दूर- दूर से भक्त गंगा घाटों पर स्नान के लिए आते हैं और भव्य आरती के दर्शन करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में गंगा दशहरा के दिन लिए कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से मुक्ति के मार्ग खुलते हैं। आइए जानें गंगा दशहरा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Ganga Dussehra 2024 Upay (गंगा दशहरा उपाय)

गंगा स्नान

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करना सबसे उत्तम माना जाता है। यदि आप किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। ऐसा करने से आपके शरीर में अगर कोई रोग होगा तो वो समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही आपको हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

End of Feed