Ganga Dussehra 2023 Date: गंगा दशहरा 2023 डेट इन इंडिया, क्यों मनाते हैं ये पर्व, क्या है पानी पिलाने का महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 06:49 AM IST

Ganga Dussehra 2023 Date, Time: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। यहां नोट करें गंगा दशहरा 2023 में कब मनाया जाएगा। साथ ही देखें कि गंगा दशहरा पर क्या दान करें और क्या नहीं। नोट करें गंगा दशहरा पर पानी पिलाने का क्या महत्व है और कब है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त।

Ganga Dussehra 2023 Date and Time: गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है जिसमें मां गंगा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। गंगा दशहरा पर स्नान और दान का भी खास महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर दान की गई चीजों की संख्या 10 होनी चाहिए। मां गंगा को शास्त्रों में बहुत मान दिया गया है। माना जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से समस्त पापों का नाश होता है। गंगा दशहरा पर मां गंगे की विशेष पूजा होती है। यहां जानें गंगा दशहरा 2023 में कब है, गंगा दशहरा 2023 की तिथि व डेट, गंगा दशहरा पर क्या दान करना चाहिए और क्या है गंगा दशहरा 2023 का पंचांग, शुभ मुहूर्त।

Ganga Dussehra 2023 Date in india

Ganga Dussehra 2023 Date in India

Ganga Dussehra 2023 Date in India

गंगा दशहरा 2023 में 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। हालांकि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई को रात 11: 49 से शुरू हो जाएगी। इसका समापन 30 मई को दोपहर 01:07 पर होगा। गंगा दशहरा पर इस बार हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है, जो सुबह 4:29 मिनट से प्रारंभ होकर पूरी रात रहेगा।

End of Feed