Ganga Dussehra 2023 Date: जेठ का दशहरा आज, जानें गंगा दशहरा के दिन किन चीजों का दान करना होता है शुभ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 30, 2023, 07:11 AM IST

Ganga Dussehra 2023 daan ke niyam (गंगा दशहरा पर क्या दान करें): गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा स्नान और मां गंगा की पूजा अर्चना करने के साथ साथ दान पुण्य करने का भी बहुत गहरा महत्व होता है। गंगा दशहरा 2023 के दिन 10 चीज़े दान करने की मान्यता होती है, धर्म अनुसार यहां देखें गंगा दशहरा पर क्या और कैसे दान करें।

Ganga Dussehra 2023 date, daan ke niyam (गंगा दशहरा पर क्या दान करें): सनातन धर्म के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, गंगा दशहरा के दिन मोक्ष दायिनी मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। और इसी पावन बेला का उत्सव मनाने हेतु हर साल इस तिथि पर गंगा दशहरा मनाते हैं और मां गंगा का पूजन कर उनसे सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान, उपवास, आरती, भजन के साथ साथ दान-पुण्य का बहुत गहरा महत्व होता है। ज्योतिष अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पावन त्योहार आज यानी 30 मई है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि, इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हर जातक पर बनी रहती है।

End of Feed