Ganesh Chaturthi 2024 Visarjan Date (गणेश चतुर्थी विसर्जन डेट 2024): महाराष्ट्र में हर साल बड़े ही धूम धाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। अब धीरे-धीरे भारत की कई जगहों पर भी ये पर्व मनाया जाने लगा है। पूरे 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। जिस तरह से गणेश जी का आगमन बड़े हर्षोल्लास से किया जाता है ठीक वैसे ही विसर्जन भी भव्य रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ होता है। चलिए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी विसर्जन किस तारीख को है।
Ganesh Visarjan 2024 Date
गणेश विसर्जन 2024 कब है (Ganesh Visarjan 2024 Date)
इस साल गणेश चतुर्थी विसर्जन 17 सितंबर को किया जाएगा। इस दिन अनंत चतुर्दशी के साथ-साथ पूर्णिमा श्राद्ध भी रहेगा। चतुर्दशी तिथि 16 सितंबर 2024 की दोपहर 3 बजकर 10 मिनट से 17 सितंबर की सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
गणेश विसर्जन मुहूर्त 2024 (Ganesh Visarjan 2024 Muhurat)
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 09:11 AM से 01:47 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 03:19 PM से 04:51 PM
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - 07:51 PM से 09:19 PM
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 10:47 PM से 03:12 AM, सितम्बर 18
अनन्त चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan On Anant Chaturdashi)
गणेश विसर्जन अनन्त चतुर्दशी के दिन करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस शुभ दिन पर गणेश चतुर्थी के दिन लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा को नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित किया जाता है। मूर्ति विसर्जित करने से पहले गणेश जी की विधि विधान पूजा की जाती है फिर उन्हें फूल चढ़ाये जाते हैं और नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा को नदी या तालाब में विसर्जित कर दिया जाता है। कुछ लोग अनन्त चतुर्दशी को गणेश विसर्जन न करके गणेश चतुथी के तीसरे, पांचवे या सातवें दिन ही गणेश विसर्जन कर देते हैं। अगर आपके घर के पास नदी या तालाब नहीं है तो आप गणपति बप्पा की प्रतिमा को घर में ही बालटी या टब में विसर्जित कर सकते हैं।
