Ganesh Chaturthi 2024: कब से शुरू होगा गणेश उत्सव, यहां नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganesh Chaturthi 2024 (कब है गणेश चतुर्थी 2024): गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में भगवना गणपति की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव कब से शुरू होगा और इसका महत्व।

Ganesh Chaturthi 2024 Date And Time: सनातन परंपरा में गणेश उत्सव का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। इन पूरे 10 दिनों में भगवान गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान लोग अपने घरों में गणपति जी की स्थापना करती हैं। गणेश उत्सव खासतौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ये त्योहार बहुत ही बड़े स्तर मनाते हैं और धूमधाम के साथ गणपति जी की स्थापना करते हैं और जगह- जगह पर पंडाल लगाकर गणेश जी की पूजा की जाती है। ये पर्व गणेश चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्थी तक चलता है। इस समय में बप्पा को घर में लाने से घर में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानें इस साल गणेश चतुर्थी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ganesh Chaturthi 2024 Date (साल 2024 में गणेश चतुर्थी कब है)

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव की भी शुरुआत होती है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इसके साथ ही गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

End of Feed