Falgun Purnima 2024 Upay: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Falgun Purnima 2024 Upay: फाल्गुन पूर्णिमा का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। पू्र्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Falgun Purnima 2024 Upay: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का खास महत्व है। हर महीने की पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की विधि- विधान से पूजा की जाती है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को और होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसपर लक्ष्मी जी की कृपा सदा बनी रहती है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Falgun Purnima 2024 Upay

Falgun Purnima 2024 Shubh Muhurat (फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णीमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से हो रही है। इसके साथ ही इसका समापन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन होली भी मनाई जाएगी।

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय (Falgun Purnima Upay)

नाकारात्मकता दूर करने के लिए

यदि आपके घर में नाकारात्मक ऊर्जा का वास हो गया है तो उसे दूर करने के लिए आप फाल्गुन पूर्णिमा की रात को 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें। उसके बाद उन कौड़ियों को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

End of Feed