30 मई तक रहेगी दो ग्रहों की विस्फोटक युति, इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट का साया!

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब भी ग्रहों की युति होती है तो उसका प्रभाव किसी पर अच्छा तो किसी पर बुरा पड़ता है। 30 मई तक शनि और शुक्र की मीन राशि में युति कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

शनि और शुक्र की मीन राशि में युति एक विशेष ज्योतिषीय घटना है जो भौतिक सुखों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन लाती है। जहां कुछ राशियों के लिए ये शुभ साबित होती है तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये युति संवेदनशील, चुनौतीपूर्ण और मानसिक तनाव से भरा हुआ समय लेकर आती है। बता दें मीन राशि में ये दोनों ग्रह अपनी विशिष्ट ऊर्जा — एक तरफ भौतिक भोग (शुक्र) और दूसरी तरफ कर्म व अनुशासन (शनि) के साथ टकराते हैं। जिसका कुछ राशियों पर बेहद नकारात्मक असर पड़ता है। बता दें शनि 29 मार्च से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं तो 28 जनवरी से शुक्र भी इसी राशि में विराजित हैं जो 31 मई को मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ऐसे में शुक्र-शनि की युति 30 मई तक बनी रहेगी। जानिए किन राशियों को 30 मई तक सतर्क रहना होगा।

30 मई तक ये 4 राशियां रहें सतर्क

कन्या राशि (Virgo): आपके जीवन में भावनात्मक अस्थिरता और संबंधों में भ्रम का दौर बना रहेगा। कार्यस्थल पर गलतफहमियां, मानसिक थकावट और निर्णयों में अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में मनमुटाव या दूरी बढ़ सकती है।

End of Feed