Ashwathama Story: अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन, कौन था महाभारत का यह परम योद्धा, क्या आज भी है जिंदा, यहां जानिए इस महाबली की पूरी कुंडली

Kalki 2898 AD मूवी का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें अश्वत्थामा महाभारत के मुख्य पात्रों में शामिल है। मान्यताओं अनुसार ये आज भी धरती पर मौजूद है और इधर-उधर भटक रहा है।

Is Ashwathama Still Alive: अश्वत्थामा महाभारत का एक ऐसा पात्र है जिसके बारे में कहा जाता है कि ये आज भी धरती पर मौजूद है और मुक्ति के लिए इधर-उधर भटक रहा है। बता दें अश्वत्थामा कौरव और पाण्डवों के गुरु द्रोणाचार्य का पुत्र था। जिसे भगवान शिव से एक ऐसी शक्तिशाली दिव्य मणि प्राप्त थी जिसने उसे अमर बना दिया था। महाभारत युद्ध में अश्वत्थामा ने कौरवों का साथ दिया। लेकिन अपनी एक गलती के कारण उसे धरती के अंत तक कष्ट भोगने का शाप मिला। बताया जाता है कि इसी शाप के कारण ये बेहद ही खराब स्थिति में वनों में भटक रहा है।

Who Was Ashwathama

Ashwathama Is Still Alive?

भगवान कृष्ण ने दिया शाप

पौराणिक कथाओं अनुसार अश्वत्थामा को दुनिया के अंत तक भटकने का शाप देने वाले कोई ओर नहीं भगवान कृष्ण ही थे। भगवान कृष्ण ने ये शाप अश्वत्थामा को इसलिए दिया था क्योंकि उसने पाण्डव पुत्रों की सोते हुए ही हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं इसने ब्रह्माशास्त्र से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नष्ट करने की कोशिश की थी। अश्वत्थामा की इस हरकत पर श्री कृष्ण को क्रोध आ गया और उन्होंने उसे शाप दिया की जब तक ये दुनिया रहेगी तब तक तुम इस पाप का फल भोगोगे। तुम हर पल मुक्ति के लिए तड़पते रहोगे लेकिन फिर भी तुम्हें इस कष्ट से छुटकारा नहीं मिलेगा।

End of Feed