Ekadashi In December 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हर महीने में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। दिसंबर में भी दो एकादशी पड़ेंगी पहली उत्पन्ना एकादशी दूसरी मोक्षदा एकादशी। उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को है जबकि मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर को पड़ेगी। जानिए उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त और महत्व।
December Mein Ekadashi Kab Hai 2023
उत्पन्ना एकादशी 2023 तिथि व मुहूर्त (Utpanna Ekadashi 2023 Date And Time)
उत्पन्ना एकादशी व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा। मान्यता है इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंचांग अनुसार उत्पन्ना एकादशी का प्रारंभ 8 दिसंबर की सुबह 05:06 से होगा और समापन 9 दिसंबर की सुबह 06:31 पर होगा। वहीं उत्पन्ना एकादशी का पारण समय 9 दिसंबर को 12:58 PM से 03:06 PM तक रहेगा।
मोक्षदा एकादशी 2023 तिथि व मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2023 Date And Time)
मोक्षदा एकादशी व्रत 22 दिसंबर को रखा जाएगा। मान्यता है इस व्रत को करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को भी अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है। पंचांग अनुसार मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर की सुबह 08:16 से 23 दिसंबर की सुबह 07:11 तक रहेगी। जबकि मोक्षदा एकादशी का पारण समय 23 दिसंबर की दोपहर 01:05 से दोपहर 03:12 तक रहेगा।
एकादशी व्रत के फायदे (Ekadashi Vrat Benefits In Hindi)
एकादशी व्रत करने से राक्षस, भूत-पिशाच आदि योनि से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं। सौभाग्य प्राप्त होता है। मोह-माया और बंधनों से मुक्ति मिल जाती है। व्यक्ति के हर प्रकार के मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।
