Eid Kab Hai 2026 Mein: मार्च में ईद कब है, नोट करें ईद-उल-फितर की तारीख और चांद दिखने का समय

March Mein Eid Kab Hai 2026, Eid Ul Fitr 2026 Date: हर साल शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। ईद को चांद देखकर मनाया जाता है। साल 2026 में ईद-उल-फितर कब है, इसकी तारीख आप जान सकते हैं।

March Mein Eid Kab Hai 2026, Eid Ul Fitr 2026 Date: शव्वाल इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना होता है और इसकी शुरुआत ही ईद-उल-फितर त्योहार के साथ होती है। ये त्योहार रमजान महीने के अंत का प्रतीक है। इस दिन घरों में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। मुसलमान सुबह ईद की नमाज अदा करते हैं और गरीबों और जरूरतमंदों को जकात-उल-फितर (फितरा) देते हैं जिससे वो लोग भी ईद मना सकें। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि ईद-उल-फितर कब है। यहां ईद की तारीख और इसे मनाने का तरीका बताया गया है।

ईद-उल-फितर 2026 (pc: canva)

ईद कब है मार्च 2026 में?

ईद की तारीख चांद दिखने के बाद तय होती है। अगर इस साल शव्वाल महीने का चांद 19 मार्च को दिखता है तो ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन अगर 19 को चांद नहीं दिखाई देता है तब ईद 21 मार्च को होगी। ईद की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही पता चलेगी। वैसे कई जानकारों के अनुसार ईद 20 मार्च को मनाए जाने की काफी संभावना है।

End of Feed