Eid Kab Hai 2025: शव्वाल इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना होता है और इसकी शुरुआत ही ईद-उल-फितर त्योहार के साथ होती है। ईद किस तारीख में मनाई जाएगी इस बात का निर्णय चांद दिखने पर होता है। भारत में रमजान इस साल 2 मार्च से शुरू हुआ है। अगर यह महीना 29 दिनों का है तो भारत में ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा वहीं अगर यह महीना 30 दिनों का है तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।
Eid Kab Hai 2025
ईद कब है 2025 में (Eid 2025 Date)
भारत 2025 में ईद-उल-फितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाएगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि अर्धचंद्र कब दिखाई देता है।
कैसे तय होती है ईद उल फितर की तारीख
ईद उल फितर की तारीख चांद के दिखने पर तय होती है। अगर इस साल शव्वाल का चांद 30 मार्च को दिखता है तो ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। अगर 31 मार्च को दिखता है तब ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी।
ईद उल फितर पर क्या करते हैं
ईद उल-फितर के दिन मुस्लिम लोग सुबह की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा मीठे व्यंजन खाते हैं। वहीं ईद की नमाज के लिए लोग ईदगाह जाते हैं। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और मिठाईयां बांटते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों को दान देते हैं।
