Eid Al-Fitr 2024 Date: इस साल कब मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार, यहां जानिए सही तारीख

Eid Al-Fitr 2024 Date: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान खत्म होने के बाद और शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। जिसे मीठी ईद भी कहते हैं। जानिए इस साल ईद उल फितर कब मनाई जाएगी।

Eid Al-Fitr 2024 Date: मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार बेहद खास होता है। ऐसा माना जाता है कि जब बद्र के युद्ध में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को सफलता मिली थी, तब इस खुशी में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया था। कहते हैं तभी से लेकर आज तक हर मुस्लिम इस त्योहार को मनाता आ रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की शुरुआत ही ईद से होती है। जानिए इस साल ईद उल फितर कब मनाई जाएगी।

Eid Al-Fitr 2024 Date

Eid Al-Fitr 2024 Date

ईद उल फितर कब है 2024 (Eid Al Fitr 2024 Date)

इस्लामिक कैलेंडर अनुसार ईद का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है। अगर इस साल ईद का चांद 9 अप्रैल को दिखता है तो 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर ईद का चांद 10 अप्रैल को दिखता है तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

End of Feed