Dussehra 2026: दशहरा पर जरूर करें ये उपाय, करियर में मिलेगी सफलता और आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी पर कुछ काम करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको दशहरे पर किए जाने वाले पांच उपाय बताने जा रहे हैं। जिनसे सुख-समृद्धि, करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती की कामना की जाती है।

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। यही वजह है कि इस दिन को नई शुरुआत, साहस और विजय का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी पर कुछ विशेष उपाय (Vijayadashami Upay) करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और करियर में सफलता के रास्ते खुलने की कामना की जाती है। अगर आप भी आर्थिक मजबूती और कार्यक्षेत्र में उन्नति की इच्छा रखते हैं, तो दशहरे पर इन पारंपरिक उपायों को अपना सकते हैं।

Dussehra 2026

दशहरा पर करें ये खास उपाय! (Photo - AI)

1. शमी वृक्ष की पूजा

हिंदू धर्म में शमी के पेड़ का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि शमी वृक्ष की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाओं से मुक्ति की कामना की जाती है। पौराणिक कथाओं में भी शमी वृक्ष का संबंध विजय और शस्त्रों की रक्षा से जोड़ा जाता है। दशहरे की शाम शमी के पेड़ के पास दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक पूजा करें। परंपरा के अनुसार, शमी के कुछ पत्ते घर लाकर पूजा स्थल या तिजोरी के पास रखे जा सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रुके हुए कार्यों में सफलता की कामना पूरी होती है।

End of Feed