Shami Puja On Dussehra 2023: दशहरा पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वही पवित्र दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस पर्व पर हर साल रावण दहन करने की परंपरा निभाई जाती है। दशहरा पर शमी के पेड़ की पूजा करने का भी विधान बताया गया है। दरअसल दशहरा पर रावण दहन के बाद कई जगह शमी के पत्तों को बांटा जाता है। इसलिए इस दिन शमी का पौधा घर पर भी लगाना बेहद शुभ माना गया है। जानिए दशहरा पर शमी के पौधे की पूजा विधि और उससे मिलने वाले लाभ।
Dussehra Par Shami Ki Puja Kaise Kare
Shami Puja Vidhi On Dussehra 2023 (दशहरा पर शमी की पूजा कैसे करें)
दशहरे के दिन शमी के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद शमी के पौधे पर लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाएं। फिर देसी घी या तिल के तेल दीया जलाएं। ध्यान रखें कि बाती इसमें मौली की ही रखें। इसके बाद पौधे पर चंदन और कुमकुम लगाएं और फिर धूप-अगरबत्ती दिखाएं। फिर हाथ जोड़ कर शमी पेड़ के समक्ष अपनी जो भी परेशानी है वो कह दें और उससे छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद इस मंत्र को जपें-
Shami Mantra (शमी प्रार्थना मंत्र)
शमी शम्यते पापम् शमी शत्रुविनाशिनी। अर्जुनस्य धनुर्धारी रामस्य प्रियदर्शिनी।। करिष्यमाणयात्राया यथाकालम् सुखम् मया। तत्रनिर्विघ्नकर्त्रीत्वं भव श्रीरामपूजिता।।
Shami Upay (शमी का उपाय)
प्रार्थना करने के बाद शमी के पेड़ की जो पत्तियां गिरी मिलें उन्हें आशीर्वाद स्वरूप घर ले आएं। फिर पत्तियों को लाल वस्त्र में लपेटकर अपने पास रख लें। इस प्रयोग से शत्रु बाधा से मुक्ति मिल जाएगी और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
Shami Plant Vast Direction (शमी का पौधा रखने की सही दिशा)
वास्तु अनुसार शमी का पौधा सदैव उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में ये पौधा लगाने से सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। साथ ही शमी के पौधे के पास हमेशा पवित्रता और सफाई बनाए रखना चाहिए।
Shani Puja Benefits (शमी की पूजा के लाभ)
मान्यताओं के अनुसार, दशहरे पर शमी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। शमी की पूजा करने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
