Durga Visarjan 2024 Date: कब किया जाएगा दुर्गा माता का विसर्जन, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Durga Visarjan 2024 Date: माता दुर्गा का विसर्जन दशहरा के दिन किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की विदाई की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का विसर्जन कब किया जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Durga Visarjan 2024 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। इस नवरात्रि का समापन दशहरा के दिन किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की विदाई की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन के व्रत का पारण भी दशमी तिथि के दिन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा जी का विसर्जन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन किया जाता है। दुर्गा जी का विसर्जन श्रवण नक्षत्र में करना अच्छा माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद विजयदशमी की पूजा की जाती है और उसके बाद मां दुर्गा की विदाई विधिवत की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल दुर्गा विसर्जन कब किया जाएगा।

Durga Visarjan 2024 Date (दुर्गा विसर्जन 2024 डेट)

शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माता का विसर्जन हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन किया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्तूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 अक्तूबर 2024 को दुर्गा माता का विसर्जन किया जाएगा।

End of Feed