5 नहीं इस बार 6 दिन की होगी दिवाली, 2025 में बन रहा है अजब संयोग, देखें कौन सा धनतेरस से भाई दूज तक कब पड़ेगा कौन सा त्योहार

Diwali 2025 Calender: देशभर में बड़े धूमधाम से दीवाली की तैयारियां हो रही हैं। इस बार पंचदिवसीय दिवाली 6 दिनों तक मनाई जाएगी। तो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, कब कौन सा त्योहार किस दिन है ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां दीवाली का पूरा कैलेंडर दिया गया है।

Diwali 2025 Calender: दीवाली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है लेकिन दिवाली कब मनाई जाएगी इसे लेकर इस साल काफी कंफ्यूजन हो रही है। पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से लेकर शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि तक दीपोत्सव मनाया जाता है। तो इस साल की पंचदिवसीय दीवाली (दीपोस्तव) 6 दिन क्यों मनाई जाएगी और किस दिन कौन सा पर्व मनाया जाएगा, ये आपको यहां से समझना है।

दिवाली 2025 का कैलेंडर (pic credit: canva)

6 दिन की दीवाली का कैलेंडर-

18 अक्टूबरधनतेरस
19 अक्टूबरछोटी दिवाली
20 अक्टूबरदिवाली
21 अक्टूबरअमावस्या तिथि
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबरभाई दूज

दीवाली की तिथि यहां से समझें

अगर आप इस कैलेंडर को ध्यान से समझें तो 18 अक्टूबर के दोपहर 12:19 तक द्वादशी तिथि ही रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। 18 अक्टूबर को दिन से लेकर रात तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाना शुभ रहेगा। फिर 19 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसलिए आप त्रयोदशी की पूजा और खरीदारी इस दिन भी कर सकेंगे। 19 अक्टूबर का दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए भी शुभ है।

End of Feed