Diwali 2024 Calendar: इस दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, यहां नोट करें सारी तिथियां

Diwali 2024 Calendar: दिवाली की तिथि को लेकर इस बार बहुत सारी दुविधाएं चली रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 1 नवंबर कब मनाया जाएगा। यहां देखें दिवाली का पूरा कैलेंडर।

Diwali 2024 Calendar: दिपावली का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार रोशनी का प्रतीक माना जाता है। दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे घर को सजाया जाता है और शाम के समय पूरे घर में दीप जलाएं जाते हैं। दीवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस पर्व की तारीख को लेकर लोगों में बहुत कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि दीवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी तो वहीं कुछ लोग 1 नवंबर को मनाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में हम आपकी सारी दुविधा यहां दूर कर देते हैं। आइए जानते है कि इस साल दीवाली का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके पूरे कैलेंडर के बारे में।

Diwali Kab Hai 2024 (दीवाली कब है 2024)

दीवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर को शाम 3 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल दीवाली का त्योहार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा, हालांकि इसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है।

End of Feed