LIVE
Diwali 2022 Laxmi Mata Ki Aarti, Katha: दिवाली लक्ष्मी पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती यहां देखें
Diwali 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat, Samagri List in Hindi : दीपावली या दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जो हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन जो शाम के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की अराधना करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। मान्यताओं अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। कहा जाता है कि दिवाली की रात को मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। दिवाली पर जिन घरों में साफ-सफाई, रोशनी और विधि-विधान देवी-देवताओं का पूजन होता है वहां मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं। दिवाली पूजा की विधि, मंत्र, कथा, आरती, शुभ मुहूर्त जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...
OCT 24, 2022 22:43 IST
Diwali 2022: घर के आंगन में गोबर से बनाएं गोवर्धन पर्वत
घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं और उसे फूलो से सजाएं, पर्वत के बीच में एक मिट्टी के मटके में दूध, दही, बतासे आदि डालकर रख दें।
OCT 24, 2022 22:11 IST
Diwali 2022: गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण जी की पूजा का विधान
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गाय, भगवान विश्वकर्मा और श्रीकृष्ण जी की पूजा का विधान है।
OCT 24, 2022 20:55 IST
Maha Laxmi Strotram Lyrics: इंद्र देव द्वारा रचित महालक्ष्मी स्त्रोत का करें पाठ
नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।
OCT 24, 2022 20:27 IST
Diwali 2022 Ganesh Ji Mantra: गणेश जी के इस मंत्र का करें जाप
लक्ष्मी पूजन में करें गणेश जी के इस विशेष मंत्र का जाप जाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
OCT 24, 2022 19:51 IST
मां सरस्वती की आरती (Maa Saraswati Ki Aarti)
जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता...॥
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता...॥
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता...॥
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
OCT 24, 2022 19:43 IST
Diwali 2022 Kuberji Mantra: कुबेरजी के इस मंत्र का करें जाप
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥लक्ष्मी पूजन के साथ कुबेर जी के इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
OCT 24, 2022 18:52 IST
Diwali Maa Laxmi Puja Mantra: दिवाली पर मां लक्ष्मी के पूजा मंत्र
ॐ श्रीं श्रीयै नम:ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
OCT 24, 2022 18:33 IST
Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva lyrics in hindi: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया। 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
OCT 24, 2022 18:19 IST
Om Jai Jagdish Hare Lyrics: ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का, स्वामी दुःख बिनसे मन का ।सुख सम्पति घर आवे, सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी, स्वामी शरण गहूं मैं किसकी ।तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं जिसकी॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी ।पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता, स्वामी तुम पालनकर्ता ।मैं मूरख फलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति ।किस विधि मिलूं दयामय, किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे, स्वामी रक्षक तुम मेरे ।अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वमी पाप(कष्ट) हरो देवा ।श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,क्षण में दूर करे ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥
OCT 24, 2022 18:08 IST
मां लक्ष्मी की आरती (OM Jai Lakshmi Mata Maiya Jai Lakshmi Mata lyrics in hindi)
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।तुमको निसदिन सेवत हर-विष्णु-धाता ॥ॐ जय…उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता ।सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ॐ जय…तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता ।जोकोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता ॥ॐ जय…तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता ।कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥ॐ जय…जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता ।सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता ॥ॐ जय…तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता ।खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥ॐ जय…शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता ।रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता ॥ॐ जय…महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता ।उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता ॥ॐ जय…
OCT 24, 2022 17:51 IST
Diwali 2022 Kuberji Arti Lyrics: ॐ जय यक्ष कुबेर हरे
ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।शरण पड़े भगतों के,भण्डार कुबेर भरे।॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,स्वामी भक्त कुबेर बड़े।दैत्य दानव मानव से,कई-कई युद्ध लड़े ॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥स्वर्ण सिंहासन बैठे,सिर पर छत्र फिरे,स्वामी सिर पर छत्र फिरे।योगिनी मंगल गावैं,सब जय जय कार करैं॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥गदा त्रिशूल हाथ में,शस्त्र बहुत धरे,स्वामी शस्त्र बहुत धरे।दुख भय संकट मोचन,धनुष टंकार करे॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,स्वामी व्यंजन बहुत बने।मोहन भोग लगावैं,साथ में उड़द चने॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥बल बुद्धि विद्या दाता,हम तेरी शरण पड़े,स्वामी हम तेरी शरण पड़े,अपने भक्त जनों के,सारे काम संवारे॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥मुकुट मणी की शोभा,मोतियन हार गले,स्वामी मोतियन हार गले।अगर कपूर की बाती,घी की जोत जले॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥यक्ष कुबेर जी की आरती,जो कोई नर गावे,स्वामी जो कोई नर गावे ।कहत प्रेमपाल स्वामी,मनवांछित फल पावे।॥ इति श्री कुबेर आरती ॥
OCT 24, 2022 17:38 IST
गाजियाबाद में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Gaziabad)
गाजियाबाद में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर 52 मिनट से रात आठ बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
OCT 24, 2022 17:11 IST
अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Ahmedabad)
अहमदाबाद में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:21 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:38 बजे खत्म होगा।
OCT 24, 2022 16:43 IST
गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Gurgaon)
गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:54 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:17 बजे खत्म होगा।
OCT 24, 2022 16:23 IST
दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Delhi)
दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:53 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:16 बजे खत्म होगा।
OCT 24, 2022 15:58 IST
चंडीगढ़ में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Chandigarh)
चंडीगढ़ में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 06:51 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:16 बजे तक चलेगा।
OCT 24, 2022 15:41 IST
Diwali 2022 Pujan Muhurat Noida: नोएडा में जानिए कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
नोएडा में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:52 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:15 बजे तक है।
OCT 24, 2022 16:01 IST
Diwali 2022 Puja Muhurat in Pune: पुणे में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
महाराष्ट्र के पुणे में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त रात सात बजकर 23 मिनट पर होगा। ये रात आठ बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
OCT 24, 2022 14:18 IST
Diwali 2022 Puja Vidhi - राम दरबार की करें पूजा
बता दें इस दिन गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा के साथ राम दरबार की पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम की विधिवत पूजा अर्चना करने से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
OCT 24, 2022 13:44 IST
Diwali 2022 - पौराणिक काल से है इसके संबंध
पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लंकापति रावण का वध कर व 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस लौटे थे। इस खुशी में अवधवासियों ने घी के दीपक जलाए थे और अवधुरी को दुल्हन की तरह सजाया था
