LIVEDiwali 2022 Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics: ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता, मां लक्ष्मी की आरती

Diwali 2022 Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics: ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता, मां लक्ष्मी की आरती
Diwali 2022 Date Kab Ki Hai, Puja Vidhi, Muhurat, Time, Samagri in Hindi दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म का एक बड़ा और प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दीपावली का मतलब होता है दीपों की अवली यानि पंक्ति। ये त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन प्रदोष काल में दिवाली मनाने का विधान है। ये त्योहार प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों बाद वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों की रोशनी से चमकाते हैं और माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Muhurat):
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त शाम 06:54 से 08:16 तक
अवधि 1 घंटे 21 मिनट
प्रदोष काल शाम 05:43 से 08:16 तक
वृषभ काल शाम 06:54 से 08:50:43 तक
दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11:40 से रात 12:31:00 तक
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा विधि: इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है। दिवाली पर साफ-सफाई करके विधि विधान से पूजन करने से माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे पहले घर में गंगाजल छिड़क लें। घर के द्वार पर रंगोली और दीयों की एक शृंखला बनाएं। पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। फिर चौकी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति रखें। चौकी के पास जल से भरा एक कलश रखें। माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति के समक्ष दीपक जलाएं। फिर उन्हें तिलक लगाएं और मौली, चावल, फल, गुड़, हल्दी आदि अर्पित करें। इसके साथ ही देवी सरस्वती, मां काली, भगवान विष्णु और कुबेर देव की भी पूजा करें। इसके बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरण की भी पूजा करें। भगवान को मिठाई और फल का भोग लगाएं। लक्ष्मी जी की आरती करें।
दिवाली त्योहार से संबंधित सभी जरूरी बातें जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर।
Diwali 2022: भगवान शिव और माता पावत्री ने खेला था जुआ
मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या की रात को भगवान शिव और माता पार्वती ने चौसर खेला था। इसमें भगवान शिव जीत गए थे। हालांकि, किसी धार्मिक किताब में इसका वर्णन नहीं मिलता है।
Diwali 2022: कई लोग जुआ खेलना मानते हैं शुभ
दिवाली के दिन जुआ खेलना कई जगह शुभ माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि इसमें हुई हार जीत साल भर की हार जीत का संकेत देती है। हालांकि, जुए की लत हर हाल में बुरी होती है।
Kuber Ji Mantra Lyrics: कुबेरजी के इस मंत्र का करें जाप
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
भगवान विष्णु की आरती (Vishnu Ji Ki Aarti)
ओम जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी।
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
Diwali 2022 Laxmi Ji Mantra: लक्ष्मी जी के मंत्र का करें जाप
दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजा मंत्रॐ श्रीं श्रीयै नम:ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
Diwali 2022 Ganesh Ji Mantra: लक्ष्मी पूजन में गणेश जी के मंत्र का करें जाप
लक्ष्मी पूजन के साथ गणेश जी के इस मंत्र का करें जाप। जाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
Kuberji Ki Arti Lyrics in Hindi: ॐ जय यक्ष कुबेर हरे
ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।शरण पड़े भगतों के,भण्डार कुबेर भरे।॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,स्वामी भक्त कुबेर बड़े।दैत्य दानव मानव से,कई-कई युद्ध लड़े ॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥स्वर्ण सिंहासन बैठे,सिर पर छत्र फिरे,स्वामी सिर पर छत्र फिरे।योगिनी मंगल गावैं,सब जय जय कार करैं॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥गदा त्रिशूल हाथ में,शस्त्र बहुत धरे,स्वामी शस्त्र बहुत धरे।दुख भय संकट मोचन,धनुष टंकार करे॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,स्वामी व्यंजन बहुत बने।मोहन भोग लगावैं,साथ में उड़द चने॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥बल बुद्धि विद्या दाता,हम तेरी शरण पड़े,स्वामी हम तेरी शरण पड़े,अपने भक्त जनों के,सारे काम संवारे॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥मुकुट मणी की शोभा,मोतियन हार गले,स्वामी मोतियन हार गले।अगर कपूर की बाती,घी की जोत जले॥॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥यक्ष कुबेर जी की आरती,जो कोई नर गावे,स्वामी जो कोई नर गावे ।कहत प्रेमपाल स्वामी,मनवांछित फल पावे।॥ इति श्री कुबेर आरती ॥
मां लक्ष्मी की आरती (OM Jai Lakshmi Mata Maiya Jai Lakshmi Mata lyrics in hindi)
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।तुमको निसदिन सेवत हर-विष्णु-धाता ॥ॐ जय…उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता ।सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ॐ जय…तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता ।जोकोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता ॥ॐ जय…तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता ।कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥ॐ जय…जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता ।सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता ॥ॐ जय…तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता ।खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥ॐ जय…शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता ।रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता ॥ॐ जय…महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता ।उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता ॥ॐ जय…
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा (Jai Ganesh, Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva lyrics in hindi)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया। 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
Diwali 2022 Om Jai Jadgish Hare Lyrics: ओम जय जगदीश हरे आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का, स्वामी दुःख बिनसे मन का ।सुख सम्पति घर आवे, सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी, स्वामी शरण गहूं मैं किसकी ।तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं जिसकी॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी ।पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता, स्वामी तुम पालनकर्ता ।मैं मूरख फलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति ।किस विधि मिलूं दयामय, किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे, स्वामी रक्षक तुम मेरे ।अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वमी पाप(कष्ट) हरो देवा ।श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,क्षण में दूर करे ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे…॥
मुंबई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Mumbai)
मुंबई में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:26 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:39 बजे खत्म होगा।
बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Bengaluru)
बेंगलुरु में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:16 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:23 बजे तक रहेगा।
जयपुर में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Jaipur)
जयपुर में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 07:02 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:33 बजे समाप्त होगा।
नोएडा में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Noida)
नोएडा में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:52 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:15 बजे तक रहेगा।
गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Gurgaon)
गुड़गांव में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 06:54 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:17 बजे तक रहेगा।
पुणे में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2022 Laxmi Pujan Muhurat in Pune)
पुणे में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 07:23 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को रात 08:35 बजे खत्म होगा।
Diwali Lakshmi Puja Muhurat Delhi: जानिए दिल्ली में कब है पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। दिल्ली में भी इसी वक्त लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है।
Diwali 2022 - शुभ मुहूर्त में करें पूजा
दिवाली की पजा प्रदोष काल में करने का विधान है। मान्यता है कि शुभ महूर्त में की गई पूजा अधिक फलदायी होती है। ऐसे में पूजा शुभ मुहूर्त देखकर ही आरंभ करें।
Diwali Puja Vidhi - दिवाली की पूजा प्रदोषकाल में
बता दें नरक पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो रहा है। इसके बाद दिवाली के पूजा की तैयारी शुरू कर दें। पूजा कते मुहूर्त को लेकर कंफ्यूज ना हों। बता दें दिवाली की पूजा प्रदोषकाल में का जाती है।
Diwali 2022 - ना हों कंफ्यूज
बता दें आज नरक चतुर्दशी और दिवाली का पर्व एकसाथ मनाया जा रहा है। ऐसे में पूजा को लेकर असमंजस में ना पड़ें। पहले नरक चतुर्दशी की पूजा कर लें, इसके बाद दिवाली की पूजा प्रारंभ करें।