Dhanu Sankranti Date 2024: दिसंबर के महीने में कब है धनु संक्रांति, जानिए डेट और महत्व

Dhanu Sankranti Date 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि को बहुत ही खास माना गया है। इस तिथि पर ही सूर्य देवता अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में धनु संक्रांति तिथि कब है।

Dhanu Sankranti Date 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तिथि के दिन सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। उस तिथि को संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। संक्रांति तिथि के दिन दान पुण्य करना और गंगा स्नान करने का बहुत ही महत्व है। जब सूर्य देवता धनु राशि में गोचर करते हैं। उस समय में धनु संक्रांति मनाई जाती है। ये दिसंबर के महीने में पड़ता है। धनु संक्रांति के दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। धनु संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है । आइए जानते हैं कि धनु संक्रांति इस बार कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Dhanu Sankranti Date 2024 (धनु संक्रांति डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह धनु राशि में 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2024 में धनु संक्रांति 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed