Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: देवउठनी एकादशी व्रत कथा, पढ़ें आज की एकादशी की कहानी यहां

Dev Uthani Ekadashi Katha In Hindi (देवउठनी एकादशी व्रत कथा): हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल ये एकादशी 1 नवंबर को यानी आज ही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद व्रत कथा जरूर पढ़ी जाती है। यहां से आप देवउठनी एकादशी की कथा देख सकते हैं।

Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha In Hindi (देवउठनी एकादशी व्रत कथा): पौराणिक काल में एक राजा था जिसके राज्य में संपूर्ण जनता एकादशी का व्रत करती थी। ऐसे में इस दिन हर किसी को भी अन्न देने की मनाही होती थी। एक बार एकादशी के दिन दूसरे राज्य का कोई व्यक्ति उस राजा के दरबार में नौकरी मांगने आया। राजा ने व्यक्ति से कहा कि तुम्हें इस राज्य में नौकरी तो मिलेगी, लेकिन एक शर्त ये है कि एकादशी के दिन यहां अन्न नहीं मिलेगा।

devuthani ekadashi vrat katha in hindi

देवउठनी एकादशी व्रत कथा (pic credit: canva)

राजा की बात सुनकर व्यक्ति को पहले तो आश्चर्य हुआ लेकिन नौकरी के लालच में उसने राजा की बात मान ली। जिसके बाद एकादशी आने पर उसने भी व्रत रखते हुए केवल फलाहार किया लेकिन उससे भूखे रहा नहीं जा रहा था। उसने राजा से कहा कि उसे खाने के लिए अन्न दिया जाए, क्योंकि फल से उसका पेट नहीं भरा है, अन्यथा वह भूख के मारे मर जाएगा।

End of Feed