Dev Uthani Ekadashi November 2025: नवंबर में कब है देवउठनी एकादशी? इस तारीख को निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

Devuthani Ekadashi Kab Hai November Mein 2025: देवउठनी एकादशी का व्रत सारी एकादशियों में सबसे उत्तम माना जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। नवंबर में देवउठनी एकादशी कब है? ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां देवउठनी एकादशी की सही डेट बताई गई है।

Devuthani Ekadashi Kab Hai November Mein 2025: देव उठनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी व्रतों के बराबर फल देता है। यह पापों का नाश करता है और भक्तों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाता है। यह दिन चातुर्मास के अंत का प्रतीक है, जिसके बाद विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह बाद सुबह के समय जागते हैं। बीते आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु चार माह के लिए चिर निद्रा में चले गए थे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को जो एकादशी मनाई जाती है, उसे ही देव उठनी एकादशी कहते हैं।

Devuthani Ekadashi Kab Hai November Mein 2025

देवउठनी एकादशी कब है नवंबर में (Ai Generated)

देव उठनी एकादशी कब है नवंबर में 2025-

एकादशी तिथि 1 नवंबर की सुबह 9:11 बजे शुरू होगी और 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में अपनी योग निद्रा से जागेंगे। उदयातिथि के अनुसार, नवंबर में 1 तारीख को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।

End of Feed