Dev Uthani Ekadashi 2025 Puja Shubh Muhurat: आज कितने बजे तक होगी देवउठनी एकादशी की पूजा, नोट करें एकादशी की पूजा का समय

Dev Uthani Ekadashi Puja Muhurat (देवउठनी एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त) Dev kitne Baje Uthaane Hai Timing, Aarti, Mantra in Hindi: आज देशभर में देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यहां से आप जान सकते हैं कि आज कितने बजे एकादशी की पूजा की जानी है।

Dev Uthani Ekadashi 2025 Puja Shubh Muhurat (देवउठनी एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त): देव उठनी एकादशी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। एकादशी तिथि का मान शुक्रवार को रात और शनिवार की सुबह 04:02 से प्रारंभ होकर शनिवार की रात्रि 02:57 पर समाप्त हो रही है। अतः 1 नवम्बर दिन शनिवार को सूर्योदय से लेकर रात्रि 2:57 तक एकादशी तिथि व्याप्त है इसलिए निर्विवाद रूप से 1 नवम्बर दिन शनिवार को ही एकादशी व्रत सभी के लिए मान्य होगा। 2 नवंबर को एकादशी तिथि है ही नहीं क्योंकि एकादशी 1 की रात्रि में ही समाप्त हो जा रही है।

देवउठनी एकादशी 2025 पूजा मुहूर्त (pic credit: canva)

देव उठनी एकादशी 2025 पूजा मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2025 Puja Muhurat)-

देव उठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। और दूसरा मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक है। ऐसे में इस मुहूर्त में विष्णु जी की पूजा करना शुभ होगा।

End of Feed