December vivah Muhurat 2024: दिसंबर के महीने में कब- कब है विवाह के शुभ मुहूर्त, अभी से नोट कर लें सारी डेट्स

December vivah Muhurat 2024: नवंबर के महीने में देव उठनी एकादशी के बाद से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त कब होंगे। यहां नोट करें दिसंबर महीने के विवाह के मुहूर्त।

December vivah Muhurat 2024: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त को जरूर देखा जाता है। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी के दिन मांगलिक काम की शुरुआत हो जाती है। उससे पहले चातुर्मास रहता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं, इसलिए चातुर्मास के समय में कोई भी मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं। चातुर्मास के समापन के बाद शादी, मुंडन और जेनऊ जैसे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। साल 2024 में कुल 71 शादी के शुभ मुहूर्त रहे हैं। दिसंबर के महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कब- कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त।

December vivah Muhurat 2024 (दिसंबर 2024 विवाह शुभ मुहूर्त)

4 दिसंबर 2024शुभ विवाह मुहूर्तशाम 05:15 - सुबह 1.02, 5 दिसंबर
5 दिसंबर 2024 शुभ विवाह मुहूर्तदोपहर 12:49 - शाम 05:26
9 दिसंबर 2024शुभ विवाह मुहूर्तदोपहर 02:56 - सुबह 1.06, 10 दिसंबर
10 दिसंबर 2024शुभ विवाह मुहूर्तरात 10:03 - सुबह 6.13, 11 दिसंबर
14 दिसंबर 2024शुभ विवाह मुहूर्तसुबह 07:06 - शाम 04:58
15 दिसंबर 2024शुभ विवाह मुहूर्तसुबह 03:42 - सुबह 07:06

विवाह का मुहूर्त कैसे निकाला जाता है

सनातन धर्म में किसी भी शुभ काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त जरूर निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि शादी- विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। शादी का मुहूर्त निकालने के लिए लड़का और लड़की के जन्म की तारीख, साल, महीना और जन्म स्थान के साथ-साथ कुंडली भी देखी जाती है। इन सबको देखकर ही विवाह की शुभ तिथि तय की जाती है।

End of Feed