दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त: देखें दिसंबर 2026 में विवाह मुहूर्त कब कब है, कितनी से कितनी तारीख के बीच हो सकेंगी शादियां

December 2026 vivah shubh muhurat: दिसंबर 2026 में शादी के लिए कौन-कौन सी तारीखें शुभ हैं? जानें दिसंबर 2026 में विवाह मुहूर्त कब कब है, कितनी से कितनी तारीख के बीच हो सकेंगी शादियां। नोट करें दिसंबर 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त।

December 2026 vivah shubh muhurat: साल का आखिरी महीना दिसंबर शादियों के लिहाज से खास रहने वाला है। जिन परिवारों में बेटे या बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं, उनके लिए इस महीने की शुभ तारीखें जानना जरूरी है। हिंदू धर्म में विवाह को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना गया है। यही वजह है कि शादी की तारीख तय करते समय तिथि, नक्षत्र, योग और लग्न का विशेष ध्यान रखा जाता है।

december 2026 vivah muhurat

दिसंबर 2026 में विवाह मुहूर्त कब कब है, देखें दिसंबर में शादी की कितनी डेट्स मिल रही हैं

दिसंबर 2026 में विवाह के लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। ये मुहूर्त महीने के शुरुआती और दूसरे सप्ताह में पड़ रहे हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। आइए जानते हैं दिसंबर में शादी के लिए कौन-कौन सी तारीखें शुभ हैं और इनका मुहूर्त क्या रहेगा।

दिसंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त कब-कब हैं

पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2026 में विवाह के लिए 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर की तारीखें शुभ मानी गई हैं। इन तारीखों पर अलग-अलग समय में विवाह के मुहूर्त उपलब्ध हैं।

दिसंबर 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2026, बुधवार: सुबह 10:32 बजे से अगले दिन सुबह 6:58 बजे तक।
  • 3 दिसंबर 2026, गुरुवार: सुबह 6:58 बजे से 10:53 बजे तक और रात 11:03 बजे से अगले दिन सुबह 6:59 बजे तक।
  • 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: सुबह 6:59 बजे से 10:22 बजे तक।
  • 5 दिसंबर 2026, शनिवार: सुबह 11:48 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक।
  • 6 दिसंबर 2026, रविवार: सुबह 7 बजे से 7:42 बजे तक।
  • 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार: रात 3:04 बजे से सुबह 7:04 बजे तक (12 दिसंबर)।
  • 12 दिसंबर 2026, शनिवार: सुबह 7:04 बजे से अगले दिन रात 3:27 बजे तक।

ये समय नई दिल्ली के पंचांग पर आधारित हैं। विवाह का वास्तविक लग्न और शुभ समय शहर तथा वर-वधू की जन्मकुंडली के अनुसार अलग हो सकता है।

दिसंबर में 12 तारीख के बाद शादी का मुहूर्त क्यों नहीं है

दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। इसकी एक प्रमुख वजह खरमास है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू हो जाता है।

वर्ष 2026 में 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य बड़े मांगलिक कार्य सामान्य रूप से नहीं किए जाते। यही वजह है कि उत्तर भारत में कई परिवार इस दौरान शादी की तारीख तय करने से बचते हैं।

खरमास में क्यों नहीं होते विवाह

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल समय नहीं माना जाता। इस दौरान सूर्य देव की स्थिति को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इसलिए विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कारों को खरमास समाप्त होने तक टालने की परंपरा है।

हालांकि, इस महीने में पूजा-पाठ, दान, जप और धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। खरमास को भगवान विष्णु की भक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

शादी की तारीख तय करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ कैलेंडर में दी गई शुभ तारीख देखकर शादी तय करना पर्याप्त नहीं होता। विवाह के लिए वर और वधू दोनों की जन्मकुंडली का मिलान करना भी जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही शुभ लग्न, नक्षत्र, तिथि और ग्रहों की स्थिति पर विचार किया जाता है।

इसलिए शादी की अंतिम तारीख तय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या अपने पारिवारिक पंडित से परामर्श जरूर करें। इससे वर-वधू की कुंडली के अनुसार विवाह का उपयुक्त समय निर्धारित किया जा सकता है।

End Article
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्...

End of Feed