क्यों खास है डाट काली मंदिर, जहां कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने की पूजा

Dat Kali Mandir Dehradun History : दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की। माना जाता है कि यह मंदिर बेहद खास है और आधा उत्तराखंड और आधा उत्तरप्रदेश में है।

Dat Kali Mandir Dehradun History : देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राचीन और चमत्कारी मंदिरों के लिए जानी जाती है। इन्हीं में से एक है डाट काली मंदिर (dat kali mandir), जो इन दिनों खास चर्चा में है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करना है। दरअसल, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली के दरबार में मत्था टेका और करीब 10 मिनट तक विधि-विधान से पूजा की। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था और मान्यता का प्रमाण है। माना जाता है कि लोग नया वाहन लेने के बाद इस मंदिर से चुनरी जरूर बंधवाते हैं। ऐसा करने से मां खुद वाहनों की रक्षा करती हैं।

Dat Kali Mandir Dehradun History  डाट काली मंदिर देहरादून

डाट काली मंदिर देहरादून

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है ये अनोखा मंदिर

डाट काली मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह मंदिर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। यानी इसका एक हिस्सा यूपी में आता है तो दूसरा उत्तराखंड में आता है। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। यही कारण है कि यहां आने वाले श्रद्धालु सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि एक अलग ही शांति और सुकून का अनुभव करते हैं।

End of Feed