Daily Horoscope 18 July 2026 : आज शनिदेव रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, होगा बड़ा फायदा

Daily Horoscope 18 July 2026 : 18 जुलाई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसकी जानकारी आप राशिफल के माध्यम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है।

Daily Horoscope 18 July 2026: 18 जुलाई 2026, शनिवार को गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु और सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृषभ में, बुध मिथुन में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की उपासना, दुर्गा सप्तशती का पाठ, सात अन्न व फलों का दान तथा बगलामुखी साधना विशेष फलदायी मानी गई है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार 18 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

Daily Horoscope 18 July 2026 : 18 जुलाई का राशिफल

18 जुलाई का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026

आज चंद्रमा और शुक्र पंचम भाव में तथा सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

End of Feed