Dahi Handi 2024 Kyun Manai Jati Hai: दही हांडी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल दही हांडी का त्योहार 27 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। ये पर्व जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को यानि आज के दिन मनाया जा रहा है। दही हांडी का त्योहार भगवान कृ्ष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाता है। ये पर्व विशेषतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं दही हांडी का त्योहार क्यों मनाते हैं और इसके महत्व के बारे में।
Dahi Handi 2024 Kyun Manai Jati Hai (दही हांडी क्यों मनाया जाता है)
दही हांडी का त्योहार भगवान कृष्ण की बाल लीला को याद करके मनाया जाता है। इस दिन दही से भरी मटकी को ऊंचाई पर लटकाया जाता है और गोविदाओं के टोली के द्वारा पिरामिड बनाकर उस मटकी को फोड़ा जाता है। भगवान कृष्ण जिस प्रकार अपने बालपन में गोपियों के घर में जाकर माखन और दही की मटकी फोड़ते थे। उसी तरह दही हांडी में गोविंदा की टोली मटकी फोड़ती है।
दही हांडी का महत्व (Dahi Handi Importance)
हिंदू धर्म में दही हांडी का खास महत्व है। जन्माष्टमी त्योहार के दिन विशेषतौर पर दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। ये पर्व भगवान कृ्ष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। ये पर्व में दही हांडी की को फोड़ने की प्रतियोगिता की जाती है। स्त्रि और पुरुष की अलग- अलग टोली मिलकर दही से भरी मटकी को फोड़ते हैं। दही हांडी का उत्सव महाराष्ट्र और मथुरा वृंदावन में जन्माष्टमी के अगले दिन बहुत जोश के साथ मनाते हैं।
