आज दीया जलाने का क्या टाइम है: साल 2025 में कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि (नरक चतुर्दशी) 19 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1:51 PM से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को 3:44 PM तक रहेगी। ऐसे में छोटी दिवाली की शाम होने वाले सारे कार्य आज ही होंगे। इस दिन यम का दीपक भी जलाया जाएगा और घरों में दीपक लगाने के टाइम भी रहेंगे।
छोटी दिवाली पर दीया कितने बजे लगाना है 19 अक्टूबर 2025 (Pic: Canva)
यम का दीया कब लगाएं 19 अक्टूबर 2025 (Diya Lighting time today on Choti Diwali)
19 अक्तूबर 2025 की शाम को छोटी दिवाली का दीपक जलाया जाएगा। इस दिन यम का दीपक भी लगाते हैं। यम का दीया शाम को लगाया जाता है। इसको लगाने का शुभ समय संध्या का होता है। ऐसे में आप यम का दीपक आज शाम को 5:47 PM से 07:02 PM के बीच में लगा दें।
आज इस समय ना करें पूजन
आज का राहुकाल शाम 4:30 PM से 6:00 PM के बीच है। इस समय पूजन-कार्य टालना अच्छा माना जाता है। ऐसे दीपक भी आप शाम को 6 बजने के बाद ही लगाएं
छोटी दिवाली पर दीया क्यों लगाया जाता है
दीपक के प्रकाश से सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह अच्छाई की जीत का प्रमाण है और अंधकार को दूर नए सिरे से जीवन की शुरूआत का भी प्रतीक है। वहीं यमराज की पूजा द्वारा हम अपने जीवन, मृत्यु और कर्म के चक्र को स्वीकारते हैं और अच्छे कर्मों की प्रेरणा लेते हैं।
