चोर पंचक होने वाला है शुरू, हो जाएं सावधान! जानिए किन कामों से इस दौरान करें परहेज

Chor Panchak July 2026 : जुलाई 2026 में दो बार पंचक लगेंगे। इसमें पहला पंचक मृत्यु पंचक था और दूसरा पंचक चोर पंचक है। जो जुलाई के अंत में शुरू होगा।

Chor Panchak July 2026 : वैदिक ज्योतिष में पंचक को एक विशेष काल माना गया है। जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हुए धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरते हैं, तब उस अवधि को पंचक कहा जाता है। पंचक लगभग पांच दिनों तक रहता है और इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि इसकी शुरुआत सप्ताह के किस दिन से हुई है। वर्ष 2026 में जुलाई का दूसरा पंचक 31 जुलाई, शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 4 अगस्त, मंगलवार की रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार से आरंभ होने के कारण इसे चोर पंचक कहा जाएगा।

Chor Panchak July 2026  कब से शुरू होगा चोर पंचक

कब से शुरू होगा चोर पंचक

क्या होता है चोर पंचक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक का नाम उसके प्रारंभ होने वाले वार के आधार पर रखा जाता है। जब पंचक शुक्रवार से शुरू होता है, तो उसे चोर पंचक कहा जाता है। पारंपरिक मान्यता है कि इस दौरान धन, संपत्ति और सुरक्षा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवधि में चोरी, आर्थिक नुकसान, सामान गुम होने या गलत निवेश जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए सतर्क रहना चाहिए।

End of Feed