चौथ का व्रत कब है नवंबर 2026 में : 27 या 28 नवंबर में से क्या है अगहन संकष्टी चतुर्थी की सही डेट, जानें किस दिन करें चंद्रमा की पूजा

Chauth ka Vrat Kab hai November 2026 mein: नवंबर 2026 में अगहन संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 या 28 नवंबर को कब रखा जाएगा? जानें सही तारीख, चतुर्थी तिथि, चंद्रोदय का समय और किस दिन करें गणेश जी और चंद्रमा की पूजा।

Chauth ka Vrat Kab hai November 2026 mein: नवंबर 2026 में अगहन महीने की संकष्टी चतुर्थी की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस है। कोई 27 नवंबर को चौथ का व्रत बता रहा है तो कहीं 28 नवंबर की तारीख दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल है कि आखिर भगवान गणेश की पूजा किस दिन करनी चाहिए? चंद्रमा को अर्घ्य 27 नवंबर की रात देना है या 28 नवंबर को?

Chauth ka Vrat Kab hai November 2026 mein

नवंबर में चौथ का व्रत कब है 2026 का, 27 और 28 में क्या है अगहन गणाधीप संकष्टी चतुर्थी की सही डेट

पंचांग के अनुसार, इस बार अगहन मास की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। भले ही चतुर्थी तिथि 28 नवंबर की सुबह तक रहेगी, लेकिन चंद्रोदय के समय यह तिथि 27 नवंबर को ही है। इसलिए व्रत और चंद्रमा की पूजा भी 27 नवंबर को ही की जाएगी। आइए समझते हैं इसकी सही वजह और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें।

चौथ (चतुर्थी) व्रत कब है नवंबर 2026 में

  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष के चौथ व्रत की तारीख: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि शुरू: 27 नवंबर 2026 को सुबह 9:48 बजे
  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त: 28 नवंबर 2026, सुबह 6:39 बजे

अगहन (मार्गशीर्ष) संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है, 27 या 28 नवंबर 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा।

संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रोदय व्यापिनी तिथि के आधार पर रखा जाता है। यानी जिस दिन शाम को चंद्रमा निकलने के समय चतुर्थी तिथि होती है, उसी दिन व्रत किया जाता है। इस बार 27 नवंबर की रात चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि मौजूद रहेगी। इसलिए 27 नवंबर को ही व्रत रखना सही होगा। 28 नवंबर को व्रत रखने की जरूरत नहीं है।

अगहन (मार्गशीर्ष) संकष्टी चतुर्थी पर चांद कितने बजे निकलेगा

संकष्टी चतुर्थी में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलते हैं। ऐसे में अगहन (मार्गशीर्ष) संकष्टी चतुर्थी पर चांद रात करीब 8:12 बजे निकलेगा। पंचांग में यह समय नई दिल्ली का है। शहरों के अनुसार इस समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।

अगहन संकष्टी चतुर्थी पर किसकी पूजा होती है

अगहन महीने की संकष्टी चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। उन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा और व्रत करने से जीवन के संकट दूर होते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा कैसे करें

इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। दिनभर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार उपवास रखें। शाम को गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। उन्हें दूर्वा, लाल फूल, मोदक और फल अर्पित करें। इसके बाद गणेश चतुर्थी की व्रत कथा सुनें और आरती करें। रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर जल से अर्घ्य दें। चंद्रमा को प्रणाम करके भगवान गणेश का ध्यान करें। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

End Article
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्...

End of Feed