Char Dham Yatra Closing Dates 2026: चारधाम यात्रा कब तक चलेगी 2026 में, जानें नवंबर में कब बंद होंगे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Char Dham Closing Dates 2026 (चारधाम के कपाट कब बंद होंगे 2026 में): नवंबर में चारधाम यात्रा कब बंद होगी? जानें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख, समय और शीतकालीन पूजा स्थल।

Char Dham Yatra 2026 Closing Dates in Hindi: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ, भगवान बद्रीनाथ और मां गंगा व यमुना के दर्शन के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन सर्दियों की शुरुआत के साथ इन चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। नवंबर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने लगता है। ऐसे में मंदिरों में नियमित पूजा अगले कुछ महीनों के लिए शीतकालीन पूजा स्थलों पर की जाती है।

char dham yatra closing date 2026

चार धाम यात्रा कब तक चलेगी 2026 में- जानें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद होने की डेट (AI Image)

साल 2026 में चारधाम के कपाट बंद होने की तारीखें सामने आ गई हैं। इस बार सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को बंद होंगे। इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं भगवान बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। अगर आप इस साल चारधाम के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखना जरूरी है।

End of Feed