ढाई दिन खास सावधानी बरतें इन 6 राशियों के लोग, मीन में बन गया है विष योग

Chandra Shani Vish Yog 2026 : 29 अगस्त को चंद्रमा ने मीन राशि में गोचर कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यहां पहले से मौजूद शनि के साथ विष योग बना लिया है। इससे कुछ राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है।

Chandra Shani Vish Yog 2026: 29 अगस्त 2026 की रात 9 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। मीन राशि में पहले से शनि मौजूद हैं। चंद्रमा के पहुंचते ही दोनों ग्रहों की युति बन गई है, जिसे ज्योतिष में विष योग कहा जाता है। चंद्रमा करीब ढाई दिन तक एक राशि में रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा के मीन राशि में रहने तक शनि के साथ यह युति बनी रहेगी। इस अवधि में खास तौर पर मन, करियर, फाइनेंस, परिवार और फैसलों से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।

Chandra Shani Vish Yog 2026  चंद्रमा का मीन में जाना किनके लिए खराब रहेगा

चंद्रमा का मीन में जाना किनके लिए खराब रहेगा

ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक शांति, माता और सोच का कारक माना जाता है। वहीं, शनि कर्म, देरी, जिम्मेदारी, अनुशासन, संघर्ष और न्याय के ग्रह हैं। जब चंद्रमा और शनि एक साथ आते हैं तो मन पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। व्यक्ति को छोटी बात भी बड़ी लग सकती है और किसी काम का रिजल्ट मिलने में देरी से निराशा हो सकती है। हालांकि, विष योग का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को इन ढाई दिनों में नुकसान ही होगा। कुंडली में चंद्रमा और शनि की स्थिति, लग्न, दशा और गोचर के भाव के आधार पर परिणाम बदल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए यह समय गंभीर होकर काम पूरा करने और पुराने मामलों को निपटाने का भी हो सकता है।

End of Feed