LIVE

क्या आज चंद्र ग्रहण लगेगा, जानिए कितने बजे से शुरू होगा, सूतक कब से लग रहा है

लवीना शर्माUpdated Mar 15, 2025, 06:01 IST

होली वाले दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो 6 घंटे तक लगा रहेगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है।

क्या आज चंद्र ग्रहण लगेगा, जानिए कितने बजे से शुरू होगा, सूतक कब से लग रहा है
क्या आज चंद्र ग्रहण लगेगा, जानिए कितने बजे से शुरू होगा, सूतक कब से लग रहा है

होली वाले दिन यानी 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसे ब्लड मून भी नाम दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण है और इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी द्वारा चंद्रमा का पूरा हिस्सा ढक लिया जाता है। जानकारी अनुसार ये ग्रहण 6 घंटे तक लगा रहेगा। जिसकी शुरुआत 14 मार्च की सुबह 09:29 से होगी और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं (Chandra Grahan Ka Sutak Lagega Ya Nahi)
वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले लगना शुरू हो जाता है लेकिन 14 मार्च के ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए इस ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

MAR 14, 2025 08:27 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Chennai: चेन्नई में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

चेन्नई में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 से शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।
MAR 14, 2025 07:56 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Mumbai: मुंबई में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

मुंबई में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 से शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।
MAR 14, 2025 07:27 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Pune: पुणे में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

पुणे में चंद्र ग्रहण 14 मार्च को 09:29 AM से 03:29 PM तक रहेगा।
MAR 14, 2025 06:51 IST

Chandra Grahan Kaha-Kaha Dikhega: चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया का अधिकांश भाग, यूरोप, अफ्रीका का अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
MAR 14, 2025 06:28 IST

Aaj Kaun Sa Grahan Hai: आज कौन सा ग्रहण है

आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 9 बजकर 29 मिनट से होगी और समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा।
MAR 14, 2025 06:07 IST

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं (Chandra Grahan Sutak 2025)

14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के कार्य पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
MAR 14, 2025 05:11 IST

Aaj Grahan Hai Kya: आज ग्रहण है क्या

आज ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इसका होली के पर्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
MAR 13, 2025 21:57 IST

chandragrahanam timings in india 2025: चंद्रग्रहण टाइम क्या रहेगा

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च की सुबह 09:29 से होगी और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।
MAR 13, 2025 21:09 IST

ब्लड मून कहां-कहां दिखाई देगा (Blood Moon Kaha Kaha Dikhega)

ब्लड मून को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अधिकांश अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया आदि में देखा जाएगा। भारत के लोग इसे नहीं देख पायेंगे।
MAR 13, 2025 19:49 IST

Chandra Grahan Timing In Noida: नोएडा में ग्रहण लगने का समय

नोएडा में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक लगा रहेगा।
MAR 13, 2025 19:20 IST

13 March Chandra Grahan Time 2025: आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा

आज चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।

NOTE- चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, कैसे लगता है, इस साल में कितने ग्रहण लगेंगे, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...
MAR 13, 2025 19:20 IST

Chandra Grahan Sutak Time 2025 (चंद्र ग्रहण का सूतक कब लगेगा 2025)

14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। सिर्फ उसी चंद्र ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।

NOTE- चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, कैसे लगता है, इस साल में कितने ग्रहण लगेंगे, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...
MAR 13, 2025 16:23 IST

Chandra Grahan 2025 Timing In Noida: नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय

नोएडा में चंद्र ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, ज‍िससे इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
MAR 13, 2025 14:42 IST

Chandra Grahan 2025 LIVE: चंद्र ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप फायदेमंद होता है

यदि आप अपने जीवन में किसी बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, तो पूरे ग्रहण के दौरान संकटमोचन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
MAR 13, 2025 19:20 IST

Chandra Grahan 2025 LIVE: ग्रहण के दौरान इस उपाय से रोगों से मिलेगी मुक्ति

अगर आपके परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार है, तो ग्रहण के अशुभ प्रभावों से उनकी रक्षा करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

NOTE- चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, कैसे लगता है, इस साल में कितने ग्रहण लगेंगे, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...
MAR 13, 2025 12:58 IST

चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना के रूप में कब खोजा गया था?

चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना के रूप में 29 जनवरी, 1137 ईसा पूर्व में खोजा गया।
MAR 13, 2025 19:20 IST

Chandra Grahan ke dauran kya karein: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

  • घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण के बाद नहाने के पानी में गंगाजल म‍िलाकर स्नान करें।
  • भगवान विष्णु के नामों और मंत्रों का जप करें।
  • ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
  • चंद्र ग्रहण के बाद अपनी श्रद्धानुसार अन्न का दान करें।

NOTE- चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, कैसे लगता है, इस साल में कितने ग्रहण लगेंगे, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...
MAR 13, 2025 11:15 IST

Chandra Grahan 2025 LIVE: चंद्र ग्रहण के दौरान इस मंत्र का करें जाप

जो जातक मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या फिर जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है, उनको चंद्र ग्रहण से पहले, उसके दौरान और ग्रहण के समाप्त होने के बाद चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः” का जाप करना चाहिए जिससे चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव आपको ज्यादा परेशान न कर सकें।
MAR 13, 2025 10:05 IST

Chandra Grahan 2025 LIVE: ग्रहण के समय क्या करें

  • ग्रहण के आरंभ से पूर्व स्नान कर लेना चाहिए।
  • ग्रहण का सूतक लगने से पूर्व ही दूध, दही और जल आदि तरल पदार्थों में तथा ऐसी भोज्य सामग्री जिसे पुन: इस्तेमाल करना हो, उसमें तुलसी अथवा कुशा रख देनी चाहिए।
  • ग्रहण काल में मंत्र जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण काल में तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान कर सकते हैं।
  • ग्रहण काल में कम बोलने की कोशिश करें और ईश्वर में ध्यान लगाए।
  • ग्रहण के दौरान आप धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं।
  • ग्रहण के मोक्ष के उपरांत पुनः स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के उपरांत मंदिर को शुद्ध करना चाहिए और मूर्तियों का स्नान करना चाहिए तथा देव अर्चना करनी चाहिए।
MAR 13, 2025 08:51 IST

Chandra Grahan 2025 LIVE: ग्रहण किसे नहीं देखना चाहिए

ग्रहण गर्भवती महिलाओं को नहीं देखना चाहिए। कहते हैं इससेे गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।