Chandra Grahan 2026: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, जानिए कहां रहेगा इसका प्रभाव और वहां कब बांध सकते हैं राखी

Chandra Grahan 2026: आज 28 अगस्त दिन शुक्रवार को साल 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। यह दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा और वहां सूतक काल भी मान्य होगा।

Chandra Grahan 2026: आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग रहा है। खास बात यह है कि आज ही सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी है। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा भारत के आसमान में क्षितिज के नीचे रहेगा। हालांकि अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका समेत कई क्षेत्रों में रहने वाले हिंदू परिवार इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों के लिए सूतक काल और धार्मिक नियमों का पालन करना आवश्यक रहेगा। खगोलीय गणना के अनुसार 28 अगस्त का चंद्रग्रहण आंशिक यानी Partial Lunar Eclipse है। NASA के अनुसार 2026 में होने वाले दो चंद्रग्रहणों में यह दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 28 August 2026   28 अगस्त का पंचांग

28 अगस्त का पंचांग

कितने बजे शुरू होगा चंद्रग्रहण

भारत के समय के अनुसार इस चंद्रग्रहण का पूरा चरण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। हालांकि इस पूरे समय में चंद्रमा पर पड़ने वाली पृथ्वी की छाया के सभी चरण आंखों से दिखाई नहीं देंगे।

End of Feed