सतर्कता बरतें ये 5 राशियां, भारी नुकसान दे सकता है साल का आखिरी चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2026 Rashifal: साल 2026 का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन फिर भी यह कई राशि वालों के लिए परेशानी खड़ा करने वाला हो सकता है।

Chandra Grahan 2026 Rashifal: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को लग रहा है। खगोलीय रूप से यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार इसका आंशिक चरण सुबह करीब 8 बजकर 4 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और ग्रहण का अधिकतम चरण सुबह करीब 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Chandra Grahan 2026 Rashifal  किन राशियों को नुकसान देगा चंद्रग्रहण

किन राशियों को नुकसान देगा चंद्रग्रहण

ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा, जबकि सूर्य इसके सामने सिंह राशि में होंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। इस वजह से चंद्र ग्रहण में चंद्रमा, राहु और कुंभ राशि का संबंध इसे ज्योतिषीय रूप से काफी महत्वपूर्ण बनाता है। चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति, परिवार और भावनात्मक सुरक्षा का कारक माना जाता है। वहीं राहु को भ्रम, असमंजस, अचानक बदलाव और ऐसी परिस्थितियों से जोड़ा जाता है जिनका असर तुरंत समझ नहीं आता। ऐसे में इस ग्रहण के दौरान कुछ राशियों के लिए फैसले, रिश्ते, करियर और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी हो सकती है।

End of Feed