Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें सही तारीख और ग्रहण लगने का समय

Chandra Grahan 2025: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यहां से जानें इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है और ये कितने समय के लिए रहेगा।

Chandra Grahan 2025: पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगता है और हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। आइये जानते हैं, साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है। साथ ही जानेंगे कि ये भारत में नजर आएगा कि नहीं और ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण 2025 (photo source: canva)

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। ये ग्रहण रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा रहेगी यानी इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बहुत दुर्लभ होता है।

End of Feed