Chandra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Som Deva Swami Jai Som Deva Aarti in Hindi: चंद्रमा को नवग्रहों में सबसे शीतल और शांति का सूचक माना गया है। कहते हैं कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी हो तो ये जीवन में शुभ प्रभाव देते हैं। दरअसल, चंद्र देव को मस्तिष्क का कारक माना गया है। इसलिए चंद्र देव का व्यक्ति के कुंडली में शुभ दिशा-दशा में होना बेहद जरूरी है। वरना आपको मानसिक तनाव या किसी दिमागी बीमारी से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में चंद्र देव की कृपा पाने के लिए उनकी विधिवत पूजा करना फलदाई माना जाता है। पूजन में सच्चे मन से सिर्फ आरती भी गा लेंगे तो चंद्र देव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। यहां देखिए चंद्र देव की पूरी आरती के हिंदी लिरिक्स।
Chandra Dev Ki Aarti: ॐ जय सोम देवा स्वामी जय सोम देवा के हिंदी लिरिक्स
चंद्र देव की आरती, Chndra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi:
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बंधन हारी।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, संत करें सेवा।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
चंद्र देव की आरती के लाभ, Chandra Dev Ki Aarti Benefits:
चंद्र देव की आरती करने से मन शांत रहता है और कुंडली से चंद्र दोष भी मिट जाते हैं। आरती से भगवान प्रसन्न होकर व्यक्ति के सारे मानसिक विकारों को दूर कर देते हैं। साथ ही जीवन और घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहता है।
चंद्र देव की आरती का समय, Chandra Dev Aarti Time:
चंद्र देव की आरती यूं तो आप रोजाना कर सकते हैं लेकिन रोज उनकी आर्ट करना संभव न हो तो कम से कम हर पूर्णिमा, करवा चौथ और चंद्र दिवस के दिन उनकी आरती जरूर करनी चाहिए।
