Chaitra Purnima Mantra: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये मंत्र जाप, जीवन में आएगी शांति और सकारात्मकता

Chaitra Purnima Mantra: चैत्र पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत ही खास और पवित्र दिन माना जाता है। 1 अप्रैल यानी आज चैत्र पूर्णिमा का पावन व्रत किया जाएगा। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत करने पर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन किए गए मंत्र जाप और पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है। यह ना सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।

Chaitra Purnima Mantra: चैत्र पूर्णिमा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुद को अंदर से मजबूत और शांत बनाने का मौका है। इस दिन अगर आप सच्चे मन से मंत्र जाप करते हैं, तो आपको मानसिक सुकून और सकारात्मक ऊर्जा दोनों मिलती है। इस वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा दो दिनों तक रहने वाली है। ऐसी स्थिति में परंपरा के अनुसार व्रत पहले दिन रखा जाता है। इस बार 1 अप्रैल 2026 के दिन ही चैत्र पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा 2 अप्रैल को उदया तिथि में स्नान और दान करना शुभ रहेगा। अगर आप भी इस पावन दिन पर कुछ खास करना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे मंत्र हैं जिन्हें आप आसानी से जाप कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं।

Chaitra Purnima mantra

चैत्र पूर्णिमा पर करें ये मंत्र जाप

गायत्री मंत्र

ॐ भूर् भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात्॥

गायत्री मंत्र को सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। इसका जाप करने से बुद्धि तेज होती है और मन शांत रहता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन इसका जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

End of Feed