Chaitra Purnima 2025 Date (चैत्र पूर्णिमा कब है 2025 में): चैत्र पूर्णिमा का दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है क्योंकि ये हिंदू वर्ष की पहली पूर्णिमा होती है। इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस पूर्णिमा के दिन ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के अत्यन्त प्रिय स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही लोग इस दिन सत्यनारायण व्रत का पालन भी करते हैं। जानिए इस साल चैत्र पूर्णिमा कब है।
Chaitra Purnima 2025 Date
चैत्र पूर्णिमा कब है 2025 में (Chaitra Purnima Kab Hai 2025 Mein)
चैत्र पूर्णिमा इस साल 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय समय शाम 06:18 बजे का है। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 12 अप्रैल की सुबह 3:21 से होगा और इसका समापन 13 अप्रैल 2025 की सुबह 5:51 पर होगा।
चैत्र पूर्णिमा का महत्व (Chaitra Purnima Mahatva)
नए वर्ष की पहली पूर्णिमा होने की वजह से चैत्र पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के साथ हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन ही हुआ था इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। कहते हैं इस पूर्णिमा के दिन वायुपुत्र हनुमान जी की आराधना करने से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
चैत्र पूर्णिमा व्रत के दिन क्या करते हैं (Chaitra Purnima Par Kya Karte Hai)
चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप आदि कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करना भी अत्यंत शुभ होता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को कच्चे अन्न से भरा हुआ घड़ा किसी गरीब को दान में जरूर देा चाहिए।
