Chaitra Purnima 2023 Vrat Katha: चैत्र पूर्णिमा पर पढ़े सभी दुखों का निवारण करने वाली ये सिद्ध कथा, बना रहेगा बजरंगबलि का आशीर्वाद

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 6, 2023, 06:39 AM IST

Chaitra Purnima 2023 Vrat Katha: चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन पर्व पर भगवान नारायण और बजरंगबलि की पूजा का विशेष महत्व होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर पड़ने वाली चैत्र पूर्णिमा का विधिपूर्वक पूजन अर्चन, व्रत, कथा और स्नान आदि करने से बजरंगबलि का आशीर्वाद बना रहता है। यहां देखें चैत्र पूर्णिमा की व्रत कथा, जिसका पाठ कर सभी समस्याओं और दुखों का हल हो जाता है।

Chaitra Purnima 2023 Vrat Katha: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आने वाली चैत्र पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। इसी दिन हनुमान जंयती का पर्व भी मनाया जाता है, हनुमान जी के जन्म की मधुर बेला पर विधि विधान से पूजा करने का, नदी-पवित्र कुंड में स्नान करने का, व्रत और कथा करने से भगवान बजरंगबलि का आशीष प्राप्त होता है। यहां देखें चैत्र पूर्णिमा की व्रत कथा, जिसका सच्चे मन से पाठ करने पर जीवन में आई सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है -

Chaitra purnima 2023, chaitra purnima vrat katha, hanuman jayanti 2023

Chaitra purnima 2023 vrat katha know shubh mahurat puja vidhi katha chaitra purnima ki katha in hindi

किसी नगर में एक सेठ और सेठानी रहते थे। सेठानी प्रतिदिन श्री हरी भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना किया करती थी। लेकिन उसका पूजा करना उसके पति यानी सेठ को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी कारण सेठ ने एक दिन अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद सेठानी जंगल की तरफ निकल पड़ी। रास्ते में जाते समय सेठानी ने जंगल में चार आदमी को देखा, जो मिट्टी खोद रहे थे। तब सेठानी उस आदमी के पास गई और उन लोगों से कहा, कृपया आप मुझे किसी काम पर रख लें।

End of Feed