Chaitra Navratri Bhog 2024: चैत्र नवरात्रि के हर रोज लगाएं मां को इन चीजों का भोग, यहां देखें लिस्ट

Chaitra Navratri Bhog 2024: चैत्र नवरात्रि के दौरान मां नौ अलग- अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां के हर रूप को अलग- अलग चीजों का भोग लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मां के नौ रूपों को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Chaitra Navratri Bhog 2024: चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस समय में मां के नौ रूपों की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि का त्योहार पूरे देश बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से होगा। इसी के साथ इस व्रत का समापन 17 अप्रैल को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी के उनके प्रिय भोग लगाएं जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक अलग- अलग भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri Bhog 2024 (नवरात्रि नौ दिन के भोग 2024)

नवरात्रि के प्रथम दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को घी बहुत ही प्रिय है, इसलिए उन्हें घी या घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

End of Feed