Chaitra Navratri Ashtami 2025: नवरात्रि की अष्टमी कब है 5 या 6 अप्रैल? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Chaitra Navratri Ashtami 2025 (चैत्र नवरात्रि 2025 अष्टमी कब है): चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि बेहद खास मानी जाती है। कई श्रद्धालु इस दिन अपने नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं। लेकिन इस साल नवरात्रि की अष्टमी को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि की अष्टमी कब पड़ रही है।

Chaitra Navratri Ashtami 2025 (चैत्र नवरात्रि 2025 अष्टमी कब है): इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब मनाई जाएगी? इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 5 अप्रैल तो कोई 6 अप्रैल को अष्टमी मनाए जाने की बात कह रहा है। लेकिन इसकी सही डेट क्या है चलिए इस बारे में जानते हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि इस साल एक नवरात्र कम हुआ है जिसकी वजह से ये सारा कन्फ्यूजन हो रहा है। अगर दिन के हिसाब से देखें तो नवरात्रि का आठवां दिन 6 अप्रैल को होगा। लेकिन अगर हिंदू तिथि के हिसाब से देखें तो नवरात्रि का आठवां दिन 5 अप्रैल को ही पड़ रहा है।

chaitra navratri ashtami kab hai 2025

Chaitra Navratri Ashtami 2025

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब है 2025 (Chaitra Navratri 2025 Ashtami Date)

इस साल दूसरा और तीसरा नवरात्र एक ही दिन 31 मार्च को पड़ गया है। जिस वजह से इस साल नौ की बजाय सिर्फ 8 दिन के ही नवरात्र होंगे। नवरात्रि की अष्टमी की बात करें तो ये तिथि इस साल 4 अप्रैल 2025 की रात 8 बजकर 12 मिनट से लग रही है और इसकी समाप्ति 5 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी। उदया तिथि के हिसाब से नवरात्रि की अष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के महागौरी रूप की उपासना करेंगे।

End of Feed