Chaitra Navratri 2023 Ashtami Date: चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है, जानें इस दिन कैसे करें कन्या पूजन

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 27, 2023, 03:49 PM IST

Chaitra Navratri 2023 Ashtami Date, Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि बेहद खास मानी जाती है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। कई लोग इस तिथि पर कन्या पूजन (Kanya Pujan) भी करते हैं। जानिए इस बार कब है नवरात्रि अष्टमी और इस दिन कैसे करें मां का पूजन।

Chaitra Navratri 2023 Ashtami 2023 Date, Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन को नवरात्रि अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मां महागौरी ने मात्र आठ वर्ष की आयु में घोर तपस्या की थी। इस साल नवरात्रि अष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। जानिए अष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त सबकुछ।

chaitra navratri ashtami 2023

Chaitra Navratri Ashtami 2023 Date: चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें पूजा विधि और मुहूर्त

पौराणिक कथाओं अनुसार जब महादेव को पाने के लिए मां महागौरी ने घोर तपस्या की तो उनका शरीर काला पड़ गया था। माता की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनपर गंगाजल डाला था जिससे देवी गौर वर्ण की हो गईं और कहते हैं तभी से उनका नाम महागौरी पड़ा। देवी महागौरी बैल के वाहन पर सवार हैं और इनकी चार भुजाएं हैं।

End of Feed