Chaitra Navratri 2024: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरूआत आज यानी 9 अप्रैल से हो रही है। इस दिन से मां दुर्गा भवानी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहेगा। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में किए गए कामों पर मां का आशीर्वाद होता है। शास्त्रों के अनुसार इन नौ दिनों में कुछ चीजें हैं जिन्हें घर पर लाना बेहद अशुभ माना जाता है। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इन दिन भूलकर भी इन चीजों को घर पर नहीं लाना चाहिए। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में-
1) चैत्र नवरात्रि के दौरान चावल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में चावल खरीदा जाए, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। अगर आप चावल खरीद रहे हैं तो नवरात्रि से पहले या फिर बाद में खरीदें।
2) नवरात्रि के दिनों में किसी भी तरह के जूते- चप्पल भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि यह चमड़े के बने होते हैं। इसलिए नवरात्रि पर इसे खरीदाना अशुभा माना जाता है।
3) चैत्र नवरात्रि में लोहे का सामान खरीदना ठीक नहीं माना गया है। जब तक नवरात्रि चल रही हो, तब लोहे के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, ऐसे करने से घर में धन-संपत्ति की कमी होने लगती है। परिवार आर्थिक तंगी के दुष्चक्र में फंस जाता है।
4) चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी काले रंग के कपड़े की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नवरात्रि में काला कपड़ा खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे सफलता बाधित होती है। काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में नवरात्रि में काले कपड़े खरीदने से बचें।
5) चैत्र नवरात्रि मे नौ दिनों तक किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी अशुभ बताया गया है। कहा जाता है ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों का प्रभाव अशुभ पड़ता है। ग्रह दोष भी झेलना पड़ता है। क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध सीधे राहु ग्रह से होता है, इसलिए नवरात्रि में इसकी खरीदारी से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
