Chaitra Navratri 2024 Ghat Sthapna Muhurat, Vidhi Live Updates:चैत्र नवरात्रि क्यों मनाया जाता है? यहां जानें पूजा विधि, महत्व, कथा, और सहित सारी जानकारी
Chaitra Navratri 2024 Ghat Sthapna Muhurat, Samagri List, Puja Vidhi Live Update: चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। हर साल इस पावन पर्व की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इस साल ये तिथि 9 अप्रैल को पड़ रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करते हैं। तो वहीं कई श्रद्धालु पूरे नवरात्रि व्रत भी रखते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि का उपवास रखने से मनुष्य के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां जानिए चैत्र नवरात्रि 2024 कब से कब तक रहेगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Mata Rani Beautiful Images
चैत्र नवरात्रि 2024 प्रारंभ और समाप्ति तिथि (Chaitra Navratri 2024 Start Date And End Date)
चैत्र नवरात्रि 2024 का प्रारंभ 9 अप्रैल से होगा तो वहीं इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। बता दें चैत्र नवरात्रि पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024 (Chaitra Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024)
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। अगर इस मुहूर्त में कलश स्थापना न कर पाएं तो फिर अभिजित मुहूर्त में ये कार्य कर सकते हैं। 9 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि 2024 का पहला दिन (Chaitra Navratri 2024 First Day)
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है। इस साल ये तिथि 8 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल की रात 08 बजकर 30 मिनट पर होगी। वैधृति योग 8 अप्रैल 2024 की शाम 06 बजकर 14 मिनट से 9 अप्रैल की दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri Puja Samagri List)
चैत्र नवरात्र के लिए मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, चौकी पर बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा, थोड़ी पीसी हुई हल्दी, आसन, चौकी, मौली, रोली, बंदनवार, सोलह श्रृंगार समान, कमलगट्टा, शहद, शक्कर, सिंदूर,पान, सुपारी, लौंग, बताशा, सूखा नारियल, पंचमेवा, गंगाजल, नवग्रह पूजन के लिए चावल, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती, वस्त्र, हल्दी की गांठ, नैवेध, जावित्री, नारियल जटा वाला, दही आदि।
चैत्र नवरात्रि 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2024 Calendar)
9 अप्रैल 2024, मंगलवार - नवरात्रि का पहला दिन – प्रतिपदा तिथि – मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना
10 अप्रैल 2024, बुधवार - नवरात्रि का दूसरा दिन – द्वितीया तिथि – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
11 अप्रैल 2024, गुरुवार - नवरात्रि का तीसरा दिन – तृतीया तिथि – मां चंद्रघंटा की पूजा
12 अप्रैल 2024, शुक्रवार - नवरात्रि का चतुर्थी दिन – चतुर्थी तिथि – मां कूष्मांडा की पूजा
13 अप्रैल 2024, शनिवार - नवरात्रि का पाचवां दिन – पंचमी तिथि – मां स्कंदमाता की पूजा
14 अप्रैल 2024, रविवार - नवरात्रि का छठा दिन – षष्ठी तिथि – मां कात्यायनी की पूजा
15 अप्रैल 2024, सोमवार - नवरात्रि का सातवां दिन – सप्तमी तिथि – मां कालरात्रि की पूजा
16 अप्रैल 2024, मंगलवार - नवरात्रि का आठवां दिन – अष्टमी तिथि – मां महागौरी की पूजा, महा अष्टमी
17 अप्रैल 2024, बुधवार - नवरात्रि का नौवां दिन – नवमी तिथि – मां सिद्धिदात्री की पूजा, महानवमी
चैत्र नवरात्रि से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर।
Maa Shailputri Mantra
नवरात्रि में नमक खाना चाहिए या नहीं
नवरात्रि व्रत में क्या- क्या खा सकते हैं
Navratri Vrat Katha (नवरात्रि व्रत कथा)
Chaitra Navratri Colour With Date 2024
Chaitra Navratri Message
चैत्र नवरात्रि श्लोक (Chaitra Navratri Shlok)
Chaitra Navratri Pictures
Chaitra Navratri Kalashthapana Shubh Muhurat (चैत्र नवरात्रि कलशस्थापना शुभ मुहूर्त)
Chaitra Navratri Rangoli (चैत्र नवरात्रि रंगोली)
चैत्र नवरात्रि श्लोक (Chaitra Navratri Shlok)
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना
Ya devi Sarv bhuteshu
मां शैलपुत्री मंत्र (Maa Shailpurtri Mantra)
Maa Shailputri Images
Chaitra Navratri 2024 Date (चैत्र नवरात्रि 2024 डेट)
चैत्र नवरात्रि व्रत कथा (Chaitra Navratri Katha)
चैत्र नवरात्रि फोटो (Chaitra Navratri Picture)
Chaitra Navratri Kab se Shuru Hai (चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है)
नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Navratri Puja Samagri List In Hindi)
- कलश
- माता की प्रतिमा
- गंगाजल
- मौली
- रोली
- मिट्टी का बर्तन
- शुद्ध मिट्टी
- मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा
- कलावा
- गेहूं या जौ
- अक्षत
- सिक्का
- आम के पत्ते का पल्लव
- पीतल या मिट्टी का दीपक
- घी
- मिट्टी का बर्तन
- सिंदूर
- लाल वस्त्र
- जटा वाला नारियल
- मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा
- साफ जल
- इसके लिए हवन कुंड
- आम की लकड़ी
- काले तिल
- धूप
- पंचमेवा
- लोबान
- लौंग का जोड़ा
- गुग्गल
- कमलगट्टा
- सुपारी
- कपूर
- हवन में चढ़ाने के लिए भोग
- शुद्ध जल
