Chaitra Navratri 2024 Kab Hai (चैत्र नवरात्रि 2024 कब है): हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का खास महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अलग- अलग तरह से की जाती है। इस दौरान माता के भक्त बहुत ही श्रद्धा भाव से माता की भक्ति करते हैं और भंडारे करवाते हैं। नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साल में चार नवरात्रि के त्योहार मनाये जाते हैं। जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि और दो मुख्य नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मुख्य नवरात्रि में एक शारदीय नवरात्रि और एक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से शुरू हो रही है और कलशस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
Chaitra Navratri 2024 Kab Hai (चैत्र नवरात्रि 2024 कब है)
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से आरंभ होगी।Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana Shubh Muhurat (चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल घटस्थापना के लिए 9 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक मुहूर्त अति शुभ रहने वाला है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 54 तक रहेगा। आप चाहें तो इस मुहूर्त में भी कलशस्थापना कर सकते हैं।Chaitra Navratri 2024 Calendar (चैत्र नवरात्रि 2024 कैलेंडर)
| 9 अप्रैल 2024 | घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा |
| 10 अप्रैल 2024 | मां ब्रह्मचारिणी की पूजा |
| 11 अप्रैल 2024 | मां चंद्रघंटा की पूजा |
| 12 अप्रैल 2024 | मां कुष्मांडा की पूजा |
| 13 अप्रैल 2024 | मां स्कंदमाता की पूजा |
| 14 अप्रैल 2024 | मां कात्यायनी की पूजा |
| 15 अप्रैल 2024 | मां कालरात्रि की पूजा |
| 16 अप्रैल 2024 | मां महागौरी की पूजा |
| 17 अप्रैल 2024 | मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी |
